आज की इस दुनिया में हम सच्चाई से नहीं भाग सकते। यदि आज आप एक प्रभावशाली लीडर बनना चाहते हो तो आपको पढ़ने के फायदे – Reading benefits को जानना ही होंगा और अपनी बुद्धि को विकसित करना ही पड़ेंगा।
लोग न पढने का सबसे आसान कारण समय का ना होना ही बताते हैं। लेकिन अगर आप इसपर थोडा सोचोंगे तो आप जान जाओंगे की आप कितना समय उन कामो को करने में गवा रहे हैं। जो आपके लिये कोई मायने नही रखते। इसलिए कुछ भी हो जाये हर रोज थोडा समय Books पढ़ने के लिए निकालो। में आपको इस लेख में कुछ Reading पर tips बताने जा रहा।
क़िताबे पढ़ने के फ़ायदे – Books reading benefits Hindi
Books reading benefits :
पढने की आदत आपके दिमाग को हमेशा युवा बनाकर रखती हैं।पढ़नें की आदत आपके vocabulary में improvement करती हैं।पढ़नें की आदत आपको आपके life goal को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।यह आपको और ज्यादा समझदार बनती हैं।पढ़नें की आदत आपको नयी-नयी चीजें सिखाती हैं। और आपको आपके दोस्तों से एक कदम आगे रखती हैं।तो पढ़कर अपनी लीडरशिप की काबिलियत को बढ़ाने के आसान उपाय कौनसे हो सकते है?
इसे और आसन कैसे बनाये ?
कुछ अच्छे लेखको को ढूंडीये। लेखक जैसे शिव खेरा, चेतन भगत, पीटर ड्रकर, और स्वेट मॉर्डन दुनिया के सबसे आकर्षित और प्रसिद्ध लेखको में से एक है उन्हें पढ़कर आप कभी भी गलत रास्तो पर नही जा सकते। एक समय में किसी भी एक लेखक का चुनाव करे और उन्ही के सिद्धांतो पर चलने की कोशिश करे और उन्हें ही पढ़ते रहिये। मै दावे के साथ कह सकता हु की इससे आपको बहुत ख़ुशी मिलेंगी।
कुछ अच्छे ब्लॉग को ढूंडीये। हमें आज की इस दुनिया में महान लोगो और लीडर्स द्वारा लिखे गए बहुत ही प्रभावशाली ब्लॉग आसानी से मिल जाते है।
थोडा अभ्यास करे अपने दिमाग को विकसित करने का यह सबसे बेहतर तरीका है। इसके लिये आपको MBA करने की जरुरत नही है बल्कि इसके लिये आप लीडरशिप, मैनेजमेंट या पर्सनल डेवलपमेंट पर आधारित कोई भी छोटा-मोटा कोर्स कर सकते हो।
कुछ समय को अलग रख दे। अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से पढने को निकाल फेंकना बहुत ही आसान है लेकिन अगर आप एक महान लीडर बनना चाहते हो तो आपको अपने दिन में से कुछ समयपढ़ने को भी देना होंगा। फिर चाहे आप समय सुबह का दो, शाम का दो या फिर लंच ब्रेक का दो। यह आप पर निर्भर करता है की आप किस समय में पढना पसंद करते हो। हममेसे कुछ लोग ट्रेन से अक्सर आना-जाना करते हैं इसीलिए अपने यही पढना उचित होंगा, इससे हम इस समय का अच्छा-खासा उपयोग भी कर सकते हैं।
स्थानिक लाइब्रेरी में जाया करे। वहाँ वो सारी किताबे होती हैं जिन्हें हम खरीदना चाहते हैं। इसीलिए अक्सर किताबो को खरीदने की बजाये पैसो को बचाकर लाइब्रेरी में जाकर पढना कभी भी अच्छा।
किंडल खरीद लीजिये। खोजकर्ताओ के अनुसार जो लोग किंडल का उपयोग करते है वे लोग किंडल का उपयोग ना करने वाले लोगो से तीन गुना ज्यादा पढ़ते है।
आपका मित्र
चन्दन कुमार
पलामू,,,झारखण्ड।।


0 Post a Comment:
एक टिप्पणी भेजें