Chandan kumar
"वो प्यार जो हकीकत में प्यार होता है,
जिन्दगी में सिर्फ एक बार होता है,
निगाहों के मिलते मिलते दिल मिल जाये,
ऐसा इतेफाक सिर्फ एक बार होता है।
🌹...............!!
मोहब्बत खुद बताती है,
कहाँ किसका ठिकाना है,
किसे ऑखों में रखना है,
किसे दिल मे बसाना है।
🌷..............!!
हर साँस में उनकी याद होती है,
मेरी आंखों को उनकी तलाश होती है,
कितनी खूबसूरत है चीज ये मोहब्बत,
कि दिल धड़कने में भी उनकी आवाज होती है।
💞....................!!
मैं अल्फाज़ हूँ तेरी हर बात समझता हूँ,
मैं एहसास हूँ तेरे जज़्बात समझता हूँ,
कब पूछा मैंने कि क्यूँ दूर हो मुझसे,
मैं दिल रखता हूँ तेरे हालात समझता हूँ।
💜.................!!
मोहब्बत की भी देखों ना,
कितनी अजीब कहानी है,
जहर तों पिया मीरा ने,
फिर भी राधा ही दिल की रानी हैं।
💘...............!!
आसमान मे एक आशियाना हमारा होता
लोग तुम्हें दूर से देखते...
नजदीक से देखने का हक
सिर्फ हमारा होता।
🌿..................!!
हमारे आंसू पोंछ कर वो मुस्कुराते हैं,
इसी अदा से वो दिल को चुराते हैं,
हाथ उनका छू जाये हमारे चेहरे को,
इसी उम्मीद में हम खुद को रुलाते हैं।
🌺...................!!
भूलकर भी तुझे न भूल पायेगें हम,
बस यही एक वादा निभा पायेगें हम,
खुद को भी मिटा देंगे जहान से लेकिन,
तेरा नाम दिल से न मिटा पायेगें हम।"
www.chandanjharkhand.blogspot.com


0 Post a Comment:
एक टिप्पणी भेजें